Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअब देवली से सांवरिया सेठ तक जाएगी सीधी रोडवेज बस

अब देवली से सांवरिया सेठ तक जाएगी सीधी रोडवेज बस

श्रद्धालुओं को होगी सुविधा


Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, बूंदी आगार की व्यवस्था के अनुसार अब देवली से लोग सीधे रोडवेज बस के जरिए चित्तौड़ के मंडफिया स्थित सांवरिया सेठ के दर्शनों के लिए पहुंच सकेंगे।

Oplus_16908288

इसे लेकर बूंदी आगार के मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ ने कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए बूंदी-वाया-देवली-सांवरियाजी बस शुरू की गई है। देवली बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था नई बस मिलते ही जल्द शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद है कि एक हफ्ता के भीतर यह बस व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे बूंदी से रवाना होकर 5:45 बजे देवली पहुंचेगी। इसके बाद बस जहाजपुर, शाहपुरा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ होते हुए सुबह 10:40 पर सांवरिया जी पहुंचेगी।

वही यहां कुछ देर विश्राम के बाद यही बस सांवरियाजी से दोपहर 1:15 पर रवाना होगी। जो इसी रूट से वापस शाम 6:20 पर देवली पहुंचेगी। लिहाजा सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे बेहद लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ देवली आए थे। इससे पहले श्री व्यापार महासंघ ने बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा को सांवरियाजी बस चलाने की बात कही थी। वही महासंघ अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने देवली आए मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन दिया था। महासंघ के आग्रह पर यह बस व्यवस्था शुरू की गई है।

शर्मा ने बताया कि इस रूट पर एकदम नई बस शुरू की जाएगी, जो 3×2 सीट पैटर्न की होगी। उम्मीद है एक सप्ताह में शुरू होगी। इससे पहले भी यदि बस मिलती है, तो यह यात्रा शुरू कर दी जाएगी। 

युवक को बाउंसरों ने ऐसा पीटा, युवक हो गया बेहोश, देखिए Video

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d