Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म मानसिक विमंदित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को छात्र अध्यापक एवं छात्र अध्यापिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

देवली थाने की कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मी रजिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण एक से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे ‘वूमेन सेफ्टी’ (महिला सुरक्षा) जागरूकता कार्यक्रम का एक हिस्सा था। इस दौरान प्रशिक्षुओं को आत्मरक्षा, साइबर क्राइम, राजकोप सिटीजन ऐप, महिला एवं बाल अपराध, पोक्सो एक्ट, नशा मुक्ति, और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान महाविद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।



