Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय पांचाल लुहार समाज मंदिर सीतारामजी एवं श्रीविश्वकर्मा भगवान ट्रस्ट बीसलपुर की बैठक 30 नवंबर सुबह 11 बजे ट्रस्ट कार्यालय पर अध्यक्ष महावीर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में दिवंगत पदाधिकारियों एवं निष्कासित पदाधिकारी की जगह रिक्त पदों पर निर्वाचन अवधि तक नियुक्तियों पर विचार किया जाएगा। इस दौरान ट्रस्ट का बैंक खाता खुलवाने के साथ ही अन्य विषयों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।



