Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessउज्ज्वला योजना में दिए जा रहे हैं नि:शुल्क गैस कनेक्शन

उज्ज्वला योजना में दिए जा रहे हैं नि:शुल्क गैस कनेक्शन

देवली की गैस एजेंसी कार्यालय में करना होगा आवेदन


Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र सरकार की योजना के तहत निर्धन व जरूरतमंद परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना के लिए तहत दिए जा रहे हैं। इसके तहत शहर व आसपास के उपभोक्ता स्थानीय कार्यालय पर आवेदन कर सकते हैं।

भारत गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर प्रबंधक पंकज शर्मा व नीरज शर्मा ने बताया कि ऐसे परिवार जिनके राशन कार्ड में गैस कनेक्शन नहीं हो, वह उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को राशन कार्ड की फोटो कॉपी, राशन कार्ड में शामिल लोगों के सभी के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, बैंक पासबुक की कॉपी, जनआधार कार्ड की कॉपी तथा महिला के दो फोटो देना होगा। जबकि मोहन गैस एजेंसी कार्यालय पर ही आवेदन मिलेगा। उन्होंने बताया कि यहां से फॉर्म भरे जाने के बाद लाभार्थी का फिंगरप्रिंट होगा तथा कुछ दिनों के बाद सीएलडीआर से लाभार्थी को नि:शुल्क कनेक्शन दिए जाने की हरी झंडी मिलेगी।

उन्होंने बताया की उक्त योजना में चयन पर गैस का चूल्हा, सिलेंडर, पाइप, रेगुलेटर व बैंक डायरी नि:शुल्क दी जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पूर्व तक इसके आवेदन की जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d