Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpफ्लैगशिप योजना का आमजन को लाभ दिलाए

फ्लैगशिप योजना का आमजन को लाभ दिलाए

भाजपा शहर मंडल की बैठक हुई


Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्र सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की आमजन को जानकारी देने तथा इसका लाभ दिलाने को लेकर आगामी 11 जनवरी को देवली में शिविर आयोजित होगा। यह शिविर नगर पालिका परिसर में होगा।

इसे लेकर मंगलवार को भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न 14 फ्लैगशिप योजना का आमजन को लाभ मिले। इसके लिए उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी से अपने क्षेत्र के लोगों को शिविर तक लाकर उन्हें लाभ दिलाने की बात कही। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि उक्त शिविर में भाजपा नेता विजय बैसला मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, विश्वकर्मा योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना समेत 14 योजनाएं शामिल है। जिनका लाभ दिलाना ही उक्त संकल्प यात्रा का उद्देश्य है।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा नेता विजय बैसला 10 जनवरी को सुरेली, 11 को देवली, निवारिया, पोल्याड़ा, 12 जनवरी को दूनी, राजमहल व 13 जनवरी को उनियारा प्रवास पर रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d