Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माइक्रोविज़न सोसाइटी देवली द्वारा संचालित आरआर कॉलेज ऑफ़ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं तथा असिस्टेंट प्रोफेसरो द्वारा देवली स्थित गौशाला में मवेशियों का नि:शुल्क उपचार एवं परीक्षण किया गया।
सेवा शिविर में स्टूडेंट व पशु रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. परमजीत, पशुधन निरीक्षक राजेश सुवालका ने पेट का फूलना (रुमेन एसिडोसिस), बच्चा का घूम जाना (दिस्टोकिया), संक्रमित पैर का विच्छेदन, कीड़ों का घाव, पूछ का सड़ना और निमोनिया जैसे बीमारियों का इलाज किया। वहीं छोटे बछड़ों में खानपान के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गईं। इस दौरान पशुओं में गलत प्रबंधन व विषाणु जनित बीमारी के बारे में भी पशुपालकों को जागरूक किया।



