Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationविकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर गुरुवार को देवली में

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर गुरुवार को देवली में

पालिकाकर्मी मुनादी कर दे रहे हैं सूचना


Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी व लाभ दिलाने को लेकर आयोजित हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर गुरुवार को देवली में आयोजित होगा। 

यह शिविर नगर पालिका परिसर में आयोजित होगा। इसे लेकर नगर पालिका के कर्मचारी वार्डों में जाकर सार्वजनिक मुनादी कर लोगों को शिविर में आने की जानकारी दे रहे हैं। बुधवार को कर्मचारी राकेश रियल, ललित तेजी पालिका वाहन के जरिए सार्वजनिक सूचना प्रसारित कर लोगों को शिविर का लाभ उठाने की अपील कर रहे। मुनादी के माध्यम से बताया जा रहा है कि उक्त शिविर में स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान भारत योजना, आधार पंजीकरण, उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, विश्वकर्मा योजना का पंजीकरण किया जाएगा। लिहाजा आमजन इसका लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d