विकसित संकल्प यात्रा का शिविर
Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को लाभ दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को देवली नगर पालिका परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा (मोदी की गारंटी) शिविर व आयोजित होगा।
मंडल मंत्री सुनील सेठी ने बताया कि उक्त शिविर की लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को भाजपा शहर मंडल की ओर से प्रचार प्रसार वाहन लगाया गया। इस वाहन में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जाएगी। उक्त वाहन को मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो शहर में घूम-घूमकर लोगों को विकसित संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी देगा। यह शिविर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें उज्ज्वला योजना, आवास योजना, विश्वकर्मा योजना समेत योजनाओं का पंजीकरण किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता रणवीर सिंह चौहान, भाजयुमो अध्यक्ष मनोज शर्मा, नीरज जैन, भारत सिंह सोलंकी, राजीव गोयल, रजनीश, राजकुमार चंदेल, बंसीलाल मेघवंशी, महेश अग्रवाल, महेश दाधीच समेत कई नेता मौजूद थे।



