Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा देवली की ओर से मंगलवार शाम स्नेह मिलन समारोह व पौष बड़ा कार्यक्रम नेवरबाग बालाजी परिसर में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।
समिति के महामंत्री महावीर कुमार जैन ने बताया कि इस मौके पर दिन में खेलकूद प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला चेयर रेस एवं बच्चों के चम्मच दौड़) चन्द्रप्रकाश माहेश्वरी द्वारा कराई गई। दिनभर भजन कीर्तन व खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। इसमें प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कूपन के लक्की में मूलचंद श्रीमाल, नवल जांगिड़ व भूरालाल दुर्गालाल के लक्की ड्रॉ पुरस्कार निकला। समारोह के सभी पुरस्कार लोकेश सेन की माता द्वारा दिए गए। इस पर लोकेश व उनकी माता तथा नवल जांगिड़ का 21 सौ रुपए समिति को भेंट करने पर सम्मान जनसेवा समिति के संरक्षक नवल मंगल व अध्यक्ष घीसालाल ट्रेलर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सत्यनारायण गोयल, कानसिंह राणावत, राजेंद्र कुमार शर्मा, कैलाश शर्मा, राजेंद्र जिंदल, नाथूलाल, बाबूलाल जैन, भंवरलाल नायक, कन्हैयालाल लूनीवाल समेत मौजूद थे।


