Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsबौद्धिक सत्र में सोशल मीडिया की भूमिका बताई

बौद्धिक सत्र में सोशल मीडिया की भूमिका बताई

Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे शिविर में प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में कई गतिविधियां हुई।

इस दौरान रमेश चंद मीणा, कार्यक्रम अधिकारी (इकाई प्रथम) तथा निकिता वर्मा (इकाई द्वितीय) के निर्देशन में सुबह कालीन प्रार्थना सभा, योगाभ्यास एवं पीटी हुई। स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए सेमीनार हॉल के बाहरी क्षेत्र की सफाई की गई। बौद्धिक सत्र के दौरान में नर्सिंग अधिकारी दिनेश ने प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित आपातकालीन स्थिति में बचाव के बारे बताया। बौद्धिक सत्र की मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंका जैन, सहायक आचार्य ने “विद्यार्थी जीवन में सोशल मीडिया की भूमिका” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। जैन ने बताया कि किस तरह से आज का युवा बिना विचार किए सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d