Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संयोगिता गहलोत देवली के निर्देश पर पैनल अधिवक्ता बंशीलाल कलवार ने मंगलवार रात बस स्टेण्ड देवली पर संचालित रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
तालुका विधिक सेवा समिति सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपस्थित केयर टेकर से रेन बसेरा में सर्दी से बचाव के लिए दरी, गद्दे, चादर, तकिया, कम्बल, रजाई, पीने के योग्य पानी की उपलब्धता व स्वच्छता देखी। वहीं पुरूषों एवं महिलाओं के लिए पृथक-पृथक ठहरने की व्यवस्था, स्नान के लिए मौसमानुकुल पानी की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सका किट, रोगवाहक किट नियंत्रण, भोजन की व्यवस्था बीमार व्यक्तियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इसके अलावा उपलब्ध रजिस्टर का अवलोकन कर निर्देश दिए।



