Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में लगा एंटी-रेबीज शिविर, 50 से अधिक जीवों को मिली सुरक्षा

देवली में लगा एंटी-रेबीज शिविर, 50 से अधिक जीवों को मिली सुरक्षा


Deoli News 30 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व रेबीज दिवस पर मंगलवार को देवली नगर पालिका परिसर में एंटी-रेबीज टीकाकरण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

यहां जानवरों को रेबीज जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस देवली द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम में देवली नगरपालिका चेयरमैन कजोड़ी देवी मुख्य अतिथि रहीं। पूरा अभियान माइक्रोविजन सोसाइटी चेयरमैन दिनेश अग्रवाल और निर्देशिका नीलू अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कॉलेज अधिष्ठाता (डीन) डॉ. एम. के. चौधरी की देखरेख में क्लिनिकल फैकल्टी और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने सेवाएं देते हुए कुल 54 जानवरों का टीकाकरण और उपचार किया। इनमें 42 कुत्ते, 11 बिल्लियां और एक खरगोश शामिल रहे।

शिविर में पशुपालकों को समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी भी दी गई। चेयरमैन कजोड़ी देवी ने कॉलेज प्रबंधन और डॉक्टरों के इस प्रयास की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here