(बिज़नस न्यूज़)
Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जगदीश धाम स्थित मैरिज हाल में नववर्ष के मौके पर सर्दी को देखते हुए ब्रांडेड कपड़ों, जूते, चप्पलों सहित अन्य डेली रूटीन की जरूरती आइटमों की सेल में ग्राहक रुचि दिखा रहे हैं।
वहीं इसे देखते हुए सेल की अवधि और बढ़ा दी गई है। सेल के संचालक अनिल कुमार ने बताया कि यह सेल कई बड़े शहरों में लगाया जा चुका है। सेल में ऑनलाइन कंपनी से भी कम व सस्ते दाम पर जरूरती सामान उपलब्ध है। खासकर विंटर जैकेट्स, ब्रांडेड लेडीज जेंट्स, लेडीज लेगी, पजामें, बच्चो की जींस, टीशर्ट, लोवर , ब्रांडेड ट्रैकसूट सहित जूते, स्लीपर, चप्पल व कई सैकड़ो आइटम सेल में हैं। फिलहाल 10 जनवरी तक यह सेल थी। लेकिन ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए इसे 14 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में लोग 5 दिन और खरीदारी कर सकेंगे। वहीं सेल में भी इन दोनों भीड़ परवान पर है।



