Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsहिन्दू लखेरा युवा मंच का गठन, कन्हैया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

हिन्दू लखेरा युवा मंच का गठन, कन्हैया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत


Desk News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल राजस्थान हिन्दू लखेरा महासभा की गत दिनो जोधपुर मे आयोजित प्रान्तीय बैठक मे युवा मंच का गठन किया गया।

महासभा की प्रदेश ईकाई के सदस्य लोकेश लक्षकार ने बताया कि जोधपुर मे राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गोवर्धन लक्षकार की अध्यक्षता मे बैठक हुई। इस दौरान समाज मे युवा पीढी को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से युवा मंच का गठन किया गया। एडवोकेट गोवर्धन लक्षकार द्वारा संगठन के गठन के साथ ही कार्यकारिणी की भी घोषणा सर्वसम्मति की गई। इसमें युवा मंच का प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल लखेरा अलीगढ टोंक को मनोनीत किया गया। साथ ही संरक्षक आशुतोष लखेरा अजमेर, महामंत्री भरत लाल एडवोकेट जैतारण, कोषाध्यक्ष घनश्याम लखेरा तिवरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित कुमार चौहान जोधपुर, उपाध्यक्ष किशोर लखेरा जालौर, प्रदेश संगठन मंत्री हेमन्त लखेरा कोटा को मनोनीत किया गया।

महासभा के प्रदेश महामंत्री रघुवीर लखेरा अजमेर ने नवमनोनीत सभी पदाधिकारियो को पद एवं गोपनीयता की सपथ दिलाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d