Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकेंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं समझाई

केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं समझाई

विकसित संकल्प यात्रा


Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवडावास में मंगलवार को केंद्र सरकार सरकार की विकसित संकल्प यात्रा का कार्यक्रम पंचायत भवन में हुआ। यहां उपखंड अधिकारी देवली दुर्गा प्रसाद मीणा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सरपंच धर्मराज मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। उपखंड अधिकारी मीणा ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ को विस्तार से समझाया और लोगों से इनका लाभ उठाने की बात कही। स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने धरती माता करे पुकार लघु नाटिका प्रस्तुत की। यहां दर्जनो विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लालचंद वाल्मीकि व रामघणी रेगर स्थानीय विद्यालय के दोनों छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उपखंड अधिकारी देवली, तहसीलदार दूनी व सरपंच देवडावास ने उज्ज्वला गैस के लाभार्थियों को किट वितरण किए।

उपखंड अधिकारी देवली ने छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि विभाग द्वारा भी 5 किसानों को भी सम्मानित किया गया। समारोह मे रामसिंह मीणा दूनी तहसीलदार जय कुमार जैन पीईइओ देवडावास आदि थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d