Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक खेल सप्ताह के दूसरे दिन पुरुष, महिला कबड्डी, महिला बैडमिंटन, शतरंज एवं कैरम की प्रतियोगिताएं अंतर कक्षा स्तर पर आयोजित हुई।
प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा के निर्देशन में सभी खेल, प्रभारी सांवरमल कुमावत एवं सहप्रभारी डॉ. ज्योति गुप्ता के सहयोग से आयोजित हुई। शतरंज में बीए प्रथम वर्ष के हरिओम प्रजापत विजेता रहे। वह महिला वर्ग में बीएससी प्रथम वर्ष की भूमिका कुमारी मीणा रही। इन सभी विजेताओं के बीच आगामी दिनों में निर्णायक मैच होगा। पुरुष कबड्डी में मनीष, राजेंद्र व कुलदीप ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया तथा बीए द्वितीय वर्ष की टीम उप विजेता रही। महिला कबड्डी वर्ग में विजेता रही। जिसमें सुमन कुमारी बैरवा, पूजा गुर्जर, किस्मत गुर्जर ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
महिला बैडमिंटन में प्रथम स्थान पर बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा रिंकू कौर और द्वितीय स्थान, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा आशु गुर्जर, तृतीय स्थान पर बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा भावना रही।


