Deoli News 17 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में सोमवार को एलपीजी ईकेवाईसी कैंप लगाया जा रहा है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के एक करोड़ 60 लाख उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने के लिए ईकेवाईसी अभियान चलाया जा रहा है।

मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर गैस एजेंसी देवली के नीरज शर्मा ने बताया कि सोमवार को पंचायत पनवाड़ पुरानी पंचायत भवन माताजी का चौक में 9 से 5 बजे तक एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर देवली के उपभोक्ता अपने गैस डायरी व आधार नं लेकर ईकेवाईसी करा सकते हैं।


