Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकरीब पांच दर्जन लोग होंगे उपखंड स्तरीय समारोह में सम्मानित

करीब पांच दर्जन लोग होंगे उपखंड स्तरीय समारोह में सम्मानित


Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अटल उद्यान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में करीब 5 दर्जन प्रतिभाएं सम्मानित होगी। जिन्हें उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा प्रशंसा पत्र सौंपकर सम्मानित करेंगे।

इनमें उपखंड कार्यालय के राजेंद्र मीणा, रमेश चंद गुर्जर, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के आकाश कुमार मुद्गल, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय से गौरव कुमार गुप्ता, कविता कुलदीप, रतनलाल, जिला कलेक्टर कार्यालय टोंक से राकेश कुमार तिवाड़ी, कार्यालय तहसील देवली से दिनेश बैरवा, कमोस जाट, राकेश खारोल, गौरव सिंह सोलंकी, राजकीय चिकित्सालय देवली से कमलेश प्रतिहार, भवतोष मंडल, आशा शर्मा, राजकीय चिकित्सालय दूनी से गीता मीणा, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवली से बालकृष्ण गौतम, इंदू रानी स्वर्णकार, मालती गुर्जर, सरिता वैष्णव, होम्योपैथिक विभाग टोंक से चिकित्सक अनिल कुमार शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली से रणजीत सिंह मीणा, जिला शारीरिक शिक्षक झिलमवती, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली से प्राध्यापक राजेंद्र सिंह मीणा, वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम, सुरेशचंद्र अग्रवाल, प्रभुलाल मीणा, राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय देवली कार्यालय से दयाराम मीणा, जयपुर विद्युत वितरण निगम से टेक्नीशियन सत्यनारायण नागर, भारतीय डाक विभाग से सत्यनारायण शर्मा, दीप्ति मीणा, राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय दूनी से जीतराम गुर्जर, जन सेवा समिति देवली से राजेंद्र प्रसाद शर्मा, पेंशनर समाज देवली से पारसमल जैन, पुलिस थाना देवली से कांस्टेबल बजरंगलाल, करतार जाट, अभिभाषक संघ देवली से राजेश जैन, अरविंद दाधीच मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर से प्रबंधक पंकज शर्मा, आदर्श विद्या मंदिर देवली से हरिदत्त शर्मा, बालिका आदर्श विद्या मंदिर से निर्मल सोनी, आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल देवली से महेंद्र कुमार वर्मा को सम्मानित किया जाएगा।

इसी तरह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली के बास्केटबॉल प्रतियोगिता राज्य स्तरीय में भाग लेने वाले खिलाड़ी खुशबू गुर्जर, नीरज साहू, मनीष रेगर, गोविंद लोधा, राहुल मीणा, मयंक गुर्जर सम्मानित होंगे। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी से छात्र नीरज रेगर, नीरज कुमार वर्मा, श्रीराम गुर्जर, कुलदीप रेगर, दिलखुश माली, रोहित रेगर, अशोक माली, नगर पालिका देवली से सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह, जमादार विकास अजयपाल, अशोक, संजोग चावरिया, उपकोष कार्यालय देवली से रोशन मीणा, पंचायत समिति देवली से दिनेश कुमार जैन, महेंद्र सिंह मीणा, रामप्रसाद सैनी, अग्रसेन विद्या मंदिर देवली से मंजू गर्ग, पुलिस उप अधीक्षक देवली से कांस्टेबल नसीम, पत्रकार बनवारी लाल वर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण चौधरी, पत्रकार विनोद धर्मानी व अध्यक्ष नगर पालिका देवली से श्रीसांवरिया सेठ गौ सेवा समिति देवली के मुकेश लोकेश व अन्य सदस्यों को मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d