Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली द्वारा विधानसभा उप चुनाव के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
ईओ सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि इसे लेकर मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय से मुख्य बाजार होते हुए मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा रैली निकाली। कलश यात्रा के माध्यम से लोगों को 13 नवंबर को जरूरी रूप से मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान रामराय मीणा एसीबीईओ, सुमित खोरवाल सहायक अभियन्ता, मुकेश कुमार मीणा, प्रियांश विजय, उमेश वर्मा, महमूद अली, मोहनलाल मीणा, अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद थे।



