Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबाइक सवार दो जनों से गांजा एवं डोडा चूरा बरामद

बाइक सवार दो जनों से गांजा एवं डोडा चूरा बरामद


Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की दूनी थाना पुलिस ने सोमवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान दो जनों से अवैध गांजा व डोडा चूरा बरामद किया है।

थाना प्रभारी दूनी हेमंत जनागल के अनुसार थाना पुलिस ने डीएसटी टीम की मदद से राजमहल से भगवानपुरा कच्चे मार्ग पर गश्त के दौरान एवं अवैध कार्य की चेकिंग को लेकर बाइक सवार दो जनों को रोका। जिनके पास जांच करने पर 398.6 ग्राम गांजा व 552.6 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। साथ ही खरीद फरोख्त की राशि 2 हजार 570 रुपए व बाइक जब्त कर ली गई। पुलिस ने मामले में बाइक चालक खेमराज मीणा पुत्र रतिराम मीणा निवासी ककोड़िया एवं कैलाश चंद्र पुत्र नाथूलाल माली निवासी भगवानपुरा थाना दूनी को गिरफ्तार किया है। वही मामले की जांच थाना प्रभारी घाड़ को दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d