Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessधनतेरस पर बाजारों में बरसा धन, नए वाहनों की हुई जमकर खरीद

धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन, नए वाहनों की हुई जमकर खरीद


Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) धनतेरस के मौके पर मंगलवार को शहर के बाजारों में धन की वर्षा हुई। बाजारों में भारी खरीददारी के लोग उमड़े तो दुकानदारों को फुर्सत नही मिली। वहीं आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती भी मनाई गई।

शहर में क़ई बार यातायात भी जाम हुआ तो लोगो के दुपहिया वाहनों को गलियों से निकलना पड़ा। सुबह से लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हुई, जो दोपहर बाद बढ़ती गई। शहर में आज ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की आवक से बाजार खिल उठे। धनतेरस के मौके पर सर्राफा बाजार, ऑटोमोबाइल शोरूमों पर महिलाओं, पुरुषों की भारी भीड़ दिखाई दी। लोगों ने शुभमुहूर्त पर बाइकों, चार पहिया वाहनों की खरीद की। इस मौके पर इवी स्कूटी की भी बड़ी मात्रा में बिक्री हुई। टीवीएस कंपनी के अधिकृत शोरूम राजस्थान मोटर्स के संचालक बालकिशन मालू ने बताया कि धनतेरस पर टीवीएस ब्रांड के सभी स्कूटर, ईवी स्कूटी व बाइकों की अच्छी बिक्री हुई है। सोने-चांदी के शोरूमों पर महिलाओं ने नए आभूषणों की खरीद की। महिलाओं ने नए बर्तनों की भी बड़ी मात्रा में खरीदारी की। शहर के रेडीमेड वस्त्रों की दुकानों, शोरूम्स पर लोगों, महिलाओं, किशोरियों ने पसंदीदा वस्त्रों की खरीद की। शहर के विभिन्न स्थानों पर मिठाइयों, आतिशबाजी की दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दी।

लोग सजावटी सामग्री, पोस्टर, कलेंडर, मिट्टी के दीयों की खरीदारी करते दिखे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के शोरुमो पर भी लोगों ने एलईडी टीवी, मोबाइल आदि उपकरणों की खरीद की। मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों को रोककर लोगों को पैदल चलकर खरीददारी करनी पड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d