Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationभगवान धनवंतरी का पूजन किया, आयुर्वेद दिवस मनाया

भगवान धनवंतरी का पूजन किया, आयुर्वेद दिवस मनाया


Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगवान धनवन्तरि जयन्ति के मौके पर मंगलवार को स्थानीय आयुर्वेद चिकित्सालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विधिवत पूजा अर्चना हुई। यहां पं अशोक शर्मा व पं. पवन गौत्तम ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान धनवन्तरि की पूजा अर्चना कराई।

वहीं सभी देशवासियों के निरोग और दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही आयुर्वेद विभाग द्वारा गत 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक मनाए जा रहे “आरोग्य सप्ताह’ का आयुर्वेद दिवस के रूप में समापन किया गया। इस दौरान जागरूकता व्याख्यान, प्रकृति परीक्षण, निदान व उपचार शिविर एवं “मैं आयुर्वेद का समर्थन करता हूँ” सैल्फी अभियान चलाया गया। धन्वंतरि जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के डॉ. पीएल जांगिड़, वरिष्ठ कम्पाउण्डर हीरालाल बैरवा, मनोज कुमार, संतोष मीणा, जितेन्द्र सिंह (योग प्रशिक्षक), यूनानी विभाग के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद रोशन, कनिष्ठ कम्पाउण्डर रामनिवास सेन, साधना मेघवंशी, राजेन्द्र कुमार शर्मा, राजेन्द्र जिन्दल, घीसालाल टेलर, निरंजनलाल टेलर, बलदेव शर्मा, मंजू शर्मा, सत्यनारायण सेन, पदमचन्द जैन, सीताराम बारेठ सहित जनसेवा समिति, पेंशनर समाज एवं मानव सेवा संकल्प संस्थान के सदस्यों सहित नागरिक एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d