Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में मंगलवार को दीप जलाकर मतदान करने का संदेश दिया।
इस दौरान बीएलओ सोपाल गुर्जर, मनीष मीणा एवं मनीष शर्मा ने भारतीय लोकतंत्र में मतदान के महत्व प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। महावीर प्रसाद बडगूजर ने सरदार पटेल के हिन्दुस्तान में रियासतों के एकीकरण के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने रंगोली एवं दीपक जलाकर प्रकाश पर्व के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। इस मौके शाला कर्मचारी मिश्री देवी, सरोज देवी एवं मतदाता उपस्थित थे।



