Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविभिन्न योजनाओं का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

विभिन्न योजनाओं का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया


Deoli News 2 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अधिकारिता विभाग टोंक की सहायक निदेशक के नेतृत्व में सोमवार को पायल बाई किन्नर ग्रुप की महिलाओं का एक विशेष सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना देवली की लीगल काउंसलर एडवोकेट रश्मि वर्मा और सोशल काउंसलर लक्ष्मी कुमारी मेघवंशी ने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 21 वर्ष की आयु तक 7 किस्तों में एक लाख 50 हजार रुपए की सहायता राशि के प्रावधानों से अवगत कराया गया। उड़ान योजना के अंतर्गत सेनेटरी पैड वितरण और एक अगस्त 2024 से प्रभावी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा के बारे में बताया गया। ड्रॉप आउट महिलाओं को 10वीं और 12वीं की शिक्षा पूर्ण कराने हेतु शिक्षा सेतु योजना और आरकेसीएल के तहत आरएससीआईटी बेसिक कंप्यूटर, आरएससीएफए टेली प्लस जीएसटी और आरएससीएसईपी इंग्लिश स्पीकिंग एवं पर्सनेलिटी डेवलपमेंट समेत निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में सामूहिक विवाह अनुदान योजना और सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में भी बताया गया, जहाँ पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, पुलिस सहायता और अस्थाई आश्रय जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलती हैं।

विशेषज्ञों ने घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न और कार्यस्थल पर यौन शोषण के विरुद्ध महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही संकट के समय सहायता के लिए 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 गरिमा हेल्पलाइन, 1091 राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन और 1093 साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया।

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d