Wednesday, September 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk11 बजे तक मतदान : थर्ड जेंडर मतदाता पायल ने भी डाला...

11 बजे तक मतदान : थर्ड जेंडर मतदाता पायल ने भी डाला वोट

मतदान केंद्रों पर बढ़ी भीड़, 11 बजे तक 8650 मतदाताओं ने डाला वोट


Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में नगर पालिका चुनाव को लेकर शहर के सभी 35 मतदान केंद्रों पर लगातार मतदान जारी है। सुबह 9 से 11 बजे के बीच मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। सुबह 11 बजे तक सभी 35 वार्डों से कुल 8650 मतदाताओं के मतदान करने की जानकारी सामने आई है।

रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की सूचना के अनुसार इस तरह देवली में अब तक 36.33 फीसदी मतदान हुआ है। देवली में कुल 23 हजार 811 मतदाता हैं, जिनमें एक थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल है। थर्ड जेंडर मतदाता पायल बाई ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान लोकतंत्र के प्रति उनकी भी भागीदारी रही। इधर, चुनावी माहौल के चलते देवली के बाजार में भी रौनक कम नजर आई। अधिकांश दुकानें खुली रहीं, लेकिन ग्राहकों की आवाजाही कम होने से बाजार में सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल नहीं रही। वहीं मतदान केंद्रों के आसपास वार्डों में चुनावी रंग पूरी तरह नजर आया। जयपुर रोड, एजेंसी एरिया, देवली गांव, जयपुर रोड और कीर मोहल्ला सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है।

मतदान केंद्रों से कुछ दूरी पर प्रत्याशी और उनके समर्थक अंतिम समय तक मतदाताओं से समर्थन की गुहार लगाते नजर आए। प्रत्याशी व समर्थक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने में जुटे हैं। खासकर निशक्त और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थक विशेष प्रयास कर रहे हैं। इसी तरह नगर पालिका दूनी में भी मतदान प्रक्रिया जारी है। दोपहर बाद मतदान प्रतिशत और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here