Wednesday, September 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationएक बजे तक 50% क्रॉस हुआ मतदान, व्हीलचेयर पर पहुंचे आत्माराम, किया...

एक बजे तक 50% क्रॉस हुआ मतदान, व्हीलचेयर पर पहुंचे आत्माराम, किया मतदान


Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान का सिलसिला लगातार जारी है। दोपहर एक बजे तक 13 हजार 214 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

इस तरह शहर के सभी 35 वार्डों में अब तक 55.50 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह के मुकाबले दोपहर में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं वार्ड नंबर 23 में पैरालिटिक पेशेंट आत्माराम गोयल भी लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाने के लिए व्हीलचेयर पर घर से मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद आत्माराम गोयल ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की और मतदान प्रक्रिया को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

उनकी मतदान के प्रति जागरूकता और उत्साह लोगों के लिए प्रेरणादायक नजर आया। मतदान का आधा दिन गुजरने के बाद ही लोग हार जीत के कयास लगाने लगे हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here