Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि उपज मंडी समिति देवली के सभागार में गुरुवार को कृषक उपहार योजना के जारी किए गए कूपन की लाटरी ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से निकाली गई।
मंडी सचिव क्रांति कुमार ने बताया कि गेट पास की विक्रय पर्चियां पर जारी कूपन की लॉटरी में किसान हितपाल को पहला पुरस्कार 25 हजार रुपए मिला है। इसी तरह दूसरा पुरस्कार देवराज को 15 हजार तथा तीसरा फूलसिंह को 10 हजार रुपए मिला है। इसी तरह ई भुगतान पर जारी को कूपनों की लॉटरी में प्रथम पुरस्कार किसान संतोषी को 15 हजार, दूसरा पुरस्कार देवलाल धाकड़ को 15 हजार तथा तीसरा पुरस्कार कमल कुमार डागर को 10 हजार रुपए मिला है।


