Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessकौशलम व टेक्स्ट फॉर इंडिया का उद्घाटन रविवार को

कौशलम व टेक्स्ट फॉर इंडिया का उद्घाटन रविवार को

प्रशिक्षण के साथ मिलेगी फाइनेंशियल सर्विस


Deoli News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी चौराहे समीप स्थित कार्यालय पर 28 अप्रैल को कौशलम व टैक्स फॉर इंडिया कंपनी का उद्घाटन होगा।

कंपनी की प्रबंधक दीप्ति आकाश कंछल ने बताया कि सुबह 11 बजे अतिथि द्वारका प्रसाद सिंहल व कमला देवी कंछल फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान कंपनी के सीईओ सुभाष बैसला भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कौशलम कंपनी की ओर से सर्टिफाइड अकाउंटेंट कोर्स, बेसिक ऑफ अकाउंटिंग, एक्सीलेंस इन एक्सल, सर्टिफिकेट कोर्स इन जीएसटी, टीडीएस इन टैली पेरोल, इंटरव्यू स्किल्स आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह टैक्स फॉर इंडिया की ओर से आइटीआर फॉर्म 16, जीएसटी रिटर्न, जीएसटी रजिस्ट्रेशन सोल, जीएसटी रजिस्ट्रेशन पार्टनरशिप, जीएसटी रजिस्ट्रेशन कंपनी, आईटीआर बिजनेस, बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर, एफएसएसएआई रजिस्ट्रेशन, शॉप एक्ट, उद्यम रजिस्ट्रेशन आदि सर्विस भी मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d