टोंक-सवाईमाधोपुर संसदीय क्षेत्र में 56.57 फीसदी हुआ मतदान
Desk News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक-सवाईमाधोपुर संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्र में मालपुरा, निवाई, टोंक, देवली-उनियारा, गंगापुर, बामनवास, सवाई माधोपुर एवं खंडार में शुक्रवार, 26 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कुल 21 लाख 48 हजार 128 मतदाताओं में से 12 लाख 15 हजार 295 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
इनमें 6 लाख 58 हजार 891 पुरुष एवं 5 लाख 56 हजार 397 महिला तथा 7 ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल डाले गये मतदान का 56.57 फीसदी है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 51 हजार 279 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमे 79 हजार 798 पुरुष एवं 71 हजार 481 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल डाले वोटों का 55.08 प्रतिशत है। मालपुरा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड नं 20 के मतदान केंद्र संख्या 159 में सर्वाधिक 75.48 फीसदी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बंबोरी मतदान केंद्र संख्या 108 में सबसे कम 35.38 फीसदी मतदान हुआ।
निवाई विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 51 हजार 923 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिनमें 81 हजार 698 पुरुष एवं 70 हजार 225 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निवाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनिया के मतदान केंद्र संख्या 234 में सर्वाधिक 76.87 फीसदी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिड़गी के मतदान केंद्र संख्या 267 में सबसे कम 24.15 फीसदी मतदान हुआ। टोंक विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 58 हजार 252 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिनमें 84 हजार 474 पुरुष एवं 73 हजार 775 महिला तथा 3 ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, यह कुल डाले गए वोटों का 61.04 प्रतिशत है। टोंक विधानसभा क्षेत्र के सोफिया पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय धन्नातलाई के मतदान केंद्र संख्या 157 ए में सर्वाधिक 92.85 फीसदी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुहाड़ाखुर्द के मतदान केंद्र संख्या 9 में सबसे कम 39.26 फीसदी मतदान हुआ।
देवली-उनियारा में हुआ 59.69 फीसदी मतदान
देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 80 हजार 17 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिनमेें 95 हजार 992 पुरुष एवं 84 हजार 24 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल डाले गए वोटों का 59.69 प्रतिशत है। देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रोशनपुरा के मतदान केंद्र संख्या 293 में सर्वाधिक 82.05 फीसदी एवं सार्वजनिक यात्री विश्राम गृह बीसलपुर के मतदान केंद्र संख्या 25 में सबसे कम 26.98 फीसदी मतदान हुआ। इसी प्रकार सवाई माधोपुर जिले की गंगापुर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 50 हजार 477 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमे 82 हजार 666 पुरुष एवं 67 हजार 810 महिला तथा 1 ट्रांसजेंडर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गंगापुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिबस्या के मतदान केंद्र संख्या 80 में सर्वाधिक 93.18 फीसदी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चूली के मतदान केंद्र संख्या 183 में सबसे कम 30.62 फीसदी मतदान हुआ। बामनवास विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 30 हजार 42 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें 71 हजार 794 पुरुष एवं 58 हजार 247 महिला एवं 1 ट्रांसजेंडर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बामनवास विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखानंदपुरा के मतदान केंद्र संख्या 208 में सर्वाधिक 82.2 फीसदी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिवाली के मतदान केंद्र संख्या 158 में सबसे कम 31.53 फीसदी मतदान हुआ। सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में एकलाख 45 हजार 205 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें 79 हजार 578 पुरुष एवं 65 हजार 626 महिला एवं 1 ट्रांसजेंडर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रईथा कलां के मतदान केंद्र संख्या 103 में सर्वाधिक 79.49 फीसदी एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खिरनी के मतदान केंद्र संख्या 44 में सबसे कम 37.11 फीसदी मतदान हुआ। इसी प्रकार खंडार विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 48 हजार 100 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।



