Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsनि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर रविवार को

नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर रविवार को


Deoli News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सोनी हॉस्पिटल जयपुर एवं जन सेवा समिति देवली के संयुक्त तत्वाधान में 28 अप्रैल को देवली में नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित होगा।

जन सेवा समिति के अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि यह शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक तहसील परिसर स्थित राजस्थान पेंशनर भवन में आयोजित होगा। इसमें यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमित सोनी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बिलाल व सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. एपी सिंह रोगियों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में यूरोफ्लोमेट्री की जांच, मशीन द्वारा पेशाब की जांच, बीपी, शुगर, बीएमआई की जांच भी नि:शुल्क की जाएगी। रोगी व उनके परिजन शिविर समय में चिकित्सक से मिलकर निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। जनसेवा समिति अध्यक्ष ने लोगों से उक्त शिविर का लाभ उठाने की बात कही है।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d