Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli News106 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान किया, बीसलपुर में वोटिंग शुरू

106 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान किया, बीसलपुर में वोटिंग शुरू


Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली उपखंड क्षेत्र के 164 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को हो रहे लोकसभा आम चुनाव के तहत सारदड़ा गांव में एक शतायु महिला ने मतदान किया।

गांव के सियाराम गुर्जर ने बताया कि यह महिला जेतू देवी पत्नी कालूराम है। उक्त बुजुर्ग महिला ने बूथ संख्या 69 पर पहुंचकर मतदान किया। जेतू देवी 106 वर्ष की उम्र में भी इतनी मजबूत है कि वह स्वयं चलकर मतदान केंद्र पर पहुंची। हालांकि गांव के युवाओं ने उसे हाथ पकड़ कर थोड़ा सहयोग दिया। लेकिन महिला लकड़ी के सहारे भीतर तक चली गई। इधर, उपखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का शाम 5 बजे तक 53 फीसदी मतदान रहा। वहीं बीसलपुर क्षेत्र के बूथ संख्या 25 में ग्रामीणों का बहिष्कार शाम 5 बजे तक जारी रहा। लेकिन इसके बाद यहां मतदान शुरू हुआ।  उल्लेखनीय है कि ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d