Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsभीलवाड़ा : मतदान केंद्र पर बुजुर्ग की मौत, वोट डालने से पहले...

भीलवाड़ा : मतदान केंद्र पर बुजुर्ग की मौत, वोट डालने से पहले की घटना


Desk News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग की मतदान केंद्र पर मौत हो गई। घटनाक्रम के बाद मतदान केन्द्र पर हड़कंप मच गया।

दरअसल यह घटना भीलवाड़ा शहर के उपनगर पुर की है। यहां बने एक मतदान केंद्र पर बुजुर्ग छगनलाल बघेला की मौत हो गई। भीलवाड़ा के उप नगर पुर में रहने छगनलाल बघेला 10 बजे वोट डालने के लिए वार्ड नं 2 के बूथ नं 7 पर पहुंचे। मतदान के दौरान कतार में वोट देने के लिए खड़े छगनलाल पूरी तरह से स्वस्थ लग रहे थे। वोट देने के लिए नंबर छगनलाल का नं आता, इससे चंद मिनट पहले ही वह अचानक नीचे गिर गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें पहले चिकित्सालय ले जाया गया। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें भीलवाड़ा जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया।

जिला मुख्यालय पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार वार्ड नं 2 की बूथ नंबर सात पर मतदान करने के लिए छगनलाल अपने पुत्र के साथ आए थे। मतदान करने से पहले ही वह बात में लगे थे। उन्हें अचानक चक्कर आए और वह नीचे गिर गए। स्टेडियम रोड पर बने पोलिंग बूथ पर तबीयत बिगड़ने के बाद बुजुर्ग को चिकित्सालय ले जाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d