भगवान गणेश को दिया जाएगा निमंत्रण
Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी कस्बे में राजकीय कन्या महाविद्यालय के सामने श्याम परिवार द्वारा नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां परवान पर हैं।
महोत्सव के शुभारंभ पर बुधवार सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन कर उन्हें विधिवत निमंत्रण दिया जाएगा। व्यापार मंडल, सभी पदयात्रा संघ, श्याम मित्र मंडल, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। इससे पूर्व आचार्य ब्रजमोहन शर्मा गुराई के सान्निध्य में मंदिर परिसर में ध्वज पूजन किया जा चुका है। यह भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 3 से 7 फरवरी तक आयोजित होगा। महोत्सव के दौरान पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जो 3 फरवरी से शुरू होकर 6 फरवरी तक चलेगा।
वहीं प्रतिदिन शाम कथावाचक अनिरुद्ध खांडल द्वारा ‘नानी बाई रो मायरो’ की प्रस्तुति दी जाएगी।


