Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskखाली प्लॉट बने 'कूड़ाघर', कचरा उड़ने से परेशान लोग

खाली प्लॉट बने ‘कूड़ाघर’, कचरा उड़ने से परेशान लोग


Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पीछे स्थित जलदाय विभाग कार्यालय से सटे खाली भूखंडों पर कचरा फेंकने से आसपास की गलियों में स्वच्छता संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय निवासियों के लिए यह खाली प्लॉट अब ‘सिरदर्द’ बन चुके हैं, जहां लोग मनमाने ढंग से घर का कचरा डाल कर चले जाते हैं। तेज हवा चलने पर यही कचरा उड़कर गलियों।और लोगों के घरों में फैल रहा है, जिससे गंदगी और दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। लोगों ने शिकायत की है कि कई बार इस जमा हुए कचरे में आग भी लगा दी जाती है, जिससे उठने वाला धुआँ और भी ज्यादा परेशानी पैदा करता है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका से हस्तक्षेप की मांग की है।

निवासियों का कहना है कि न सिर्फ इन खाली भूखंडों की सफाई सुनिश्चित की जाए, बल्कि शहर की समग्र सफाई व्यवस्था पर भी नगर पालिका को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि लोगों को इस तरह की मूलभूत समस्याओं से जूझना न पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d