भाजपा का आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू, आगामी 25 दिसंबर तक चलेगा अभियान
Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत रविवार को शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर द्वारा की गई।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का स्वदेशी संकल्प पत्र भरा गया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा ने पूरे देश में आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है, जो कि 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत भारतीय उत्पादों के उत्पादन, उपयोग के लिए आमजन को प्रेरित किया जाएगा तथा विदेशी उत्पादों की जगह स्वदेशी उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा, ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके। इससे पहले सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम भी सुना।
इस मौके महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, राकेश ओसवाल, नन्द लाल माली, मंत्री मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, कोषाध्यक्ष सुनील सेठी, अजय पाल सिंह, कुणाल साहू, शिव धाकड़, राजेश मल्होत्रा, दीनदयाल विजय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


