“अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह”
Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मण्डल द्वारा आयोजित 11 दिवसीय डांडिया महोत्सव के चौथे और पांचवें दिन कार्यक्रम में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न समाजों और संस्थाओं के विशिष्ट सदस्यों ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम के चौथे व पांचवें दिन विश्व हिन्दू परिषद, श्री श्याम मित्र मण्डल, राठौड़ तेलियान समाज, श्री सार्वजनिक गौसेवा के त्रिशला महिला मण्डल, नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद भीमराज जैन, पार्षद सीता देवी, सत्यनारायण साहू, मनीषा जैन, विशाल राव, नितिन मंगल, राहुल ऐरन, दीपक मंगल, राजू ग्वाला, लोकेश ग्वाला, भानू, अंजू बाकलीवाल, चित्रा, भावना अजमेरा मौजूद रहे। डांडिया समिति के कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं द्वारा पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया। समिति ने उत्कृष्ट गरबा करने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। मंच का संचालन एंकर जया व विनोद धर्माणी ने किया।
पार्षद व नगर पालिका महोत्सव समिति के सदस्य पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि आगामी दिनों में कार्यक्रम और भी भव्य होगा। इसके तफ 29, 30 सितम्बर व एक अक्टूबर को लाइव सिंगर प्रगति पारीक व उनके आर्केस्ट्रा द्वारा लाइव गानों पर गरबा नृत्य करवाया जाएगा। उन्होंने कि 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम में ड्रेस कोड अनिवार्य रहेगा। महिलाओं व बालिकाओं के लिए गुजराती गरबा ड्रेस और लड़कों के लिए कुर्ता व पायजामा निर्धारित किया गया है।



