Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जगदीश धाम में 28 सितंबर को एक महत्वपूर्ण जीएसटी सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें व्यापारियों को जीएसटी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी और उनकी शंकाओं का समाधान किया जाएगा।
इस सेमिनार में टोंक जिले के वाणिज्य कर अधिकारी और दोनों सहायक वाणिज्य कर अधिकारी श्री व्यापार महासंघ देवली के तत्वाधान में व्यापारियों के साथ जीएसटी संबंधित जानकारी साझा करेंगे। सेमिनार में वाणिज्य कर अधिकारी और सहायक वाणिज्य कर अधिकारी व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित विस्तृत जानकारी देंगे और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। व्यापारी शाम 4:30 बजे जगदीश धाम में इस महत्वपूर्ण बैठक में जीएसटी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन श्री व्यापार महासंघ देवली द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य व्यापारियों को जीएसटी के बारे में जागरूक करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। अध्यक्ष महासंघ सुरेश अग्रवाल ने सभी व्यापारियों से इस सेमिनार में भाग लेने की बात कही।

नाबालिग पर धर्मपरिवर्तन कर निकाह का दबाव, बचाव करने आएं कोचिंग संचालक को जमकर पीटा


