Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड पर चल रहे दस दिवसीय गरबा डांडिया महोत्सव का गुरुवार को समापन हुआ।
यहां गरबा महोत्सव के अंतिम दिन नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, पार्षद छाया चौधरी, पूर्व प्रधान टोडारायसिंह और वर्तमान सरपंच बोटुंदा शीला मीणा, महावीर नायक अतिथि थे। गरबा कमेटी ने अतिथियों का तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। अंतिम दिन महिलाओं और बालिकाओं के लिए राजपूती परिधान और पुरुषों के लिए धोती कुर्ता साफा प्रतियोगिता आयोजित की गई। मातारानी के छप्पन भोग लगाया गया।
जिसे माताजी की आरती के बाद प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। अतिथियों ने प्रतिभागियों और सहयोगियों को पुरस्कार वितरित किए। गरबा महोत्सव में प्रतिभागियों को टोकन दिए गए थे, जिनके अंतिम दिन पुरस्कार घोषित किए गए। वहीं हनुमान नगर नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा मातारानी की प्रतिमा को बोयडा गणेशजी स्थित बनास नदी में विसर्जन किया गया।

टोंक पुलिस का भौकाल रूप देखकर, लोग बोले ‘टोंक पुलिस जिंदाबाद’, जानिए मामला


