देवली में आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन, श्रीराम के गूंजे जयकारें
Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में दशहरे का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम ने अग्नि बाण चलाकर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का वध किया। लेकिन तब तक सूर्यास्त हो चुका था।

वध के बाद पूरा परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया गया। इसके बाद व पहले आतिशबाजी की गई। इससे पूर्व भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के ममता सर्कल से रवाना हुई। इस शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की सेना जयघोष लगाते हुए चल रही थी। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में पहुंची।
जहां बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे। इसके बाद राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। अखाड़ेबाजों ने यहां करतब दिखाया। श्रीराम ने अग्नि बाण का उपयोग किया। जिसके बाद रावण का अंत हुआ। इस मौके पर नगर पालिका द्वारा इस वर्ष 51 फीट रावण और मेघनाथ और कुंभकरण के 31-31 फिट के पुतलों का निर्माण करवाया गया। पार्षद भीमराज जैन, रामनिवास मीणा समेत पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान पुतला दहन से पहले व्यवस्था बिगड़ गई। लोग बैरिकेड कूदकर भीतर आ गए।

टोंक पुलिस का भौकाल रूप देखकर, लोग बोले ‘टोंक पुलिस जिंदाबाद’, जानिए मामला


