Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpमहापुरुषों की जयंती पर संगोष्ठी हुई, स्वदेशी का संकल्प लिया

महापुरुषों की जयंती पर संगोष्ठी हुई, स्वदेशी का संकल्प लिया


Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संगोष्ठी की सहित कार्यक्रम शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन की अध्यक्षता में हुए।

इसे लेकर गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। दोपहर में सामुदायिक भवन में संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें भाजपा नेता शिवजीराम प्रतिहार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेना का आह्नान किया। इसके बाद शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन ने देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प दिलाया और अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद लेने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्नान किया।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ की संगठन यात्रा ओर कार्यपद्धति की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को दी। वहीं 5 अक्टूबर को होने वाले पथ संचलन कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। इस अवसर पर मोहन लाल बच्चेतिया ने भी संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बाजार में जाकर स्वदेश उत्पाद खरीदे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा ने किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d