Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस बार भी बीसलपुर बांध से पानी की निकासी का रिकॉर्ड बन रहा है। इससे पहले बांध के गेट गत 24 जुलाई को खोले गए थे और तब से लेकर अब तक लगातार 71 वें दिन भी पानी की निकासी जारी है।
इस वर्ष बांध से अब तक 121 टीएमसी से ज्यादा पानी छोड़ा जा चुका है, जो बांध की भराव क्षमता का 3 गुणा अधिक है। बता दें कि बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है और यह 37.93 टीएमसी पानी संग्रहित करने में सक्षम है।
बांध से सर्वाधिक पानी की निकासी वर्ष 2016 में 134 टीएमसी हुई थी। इस बार बीसलपुर बांध ने सर्वाधिक दिनों तक छलकने का वर्ष 2019 का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है, जब डेम के गेट 64 दिनों तक खुले रहे थे। सहायक अभियंता दिनेश बैरवा के अनुसार अब तक 123.900 टीएमसी पानी डिस्चार्ज हो चुका है, जो डेम की कुल बराबर क्षमता का तीन गुना से अधिक है।

रावण के पुतले का दहन नहीं, बल्कि पैरों से रौंदा गया, जानिए कहा मनाई अनूठी परम्परा


