Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे अभिरुचि शिविर में शनिवार को गुड टच और बेड टच पर सेमीनार हुआ।
यहां कार्यक्रम की एम्बेसडर ललिता पारीक ने शिविर में शामिल बच्चों को विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत कर अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श पर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जागरूक किया। पारीक ने बच्चों को ऐसी स्थिति से निपटने के तरीके बताए और कहा कि बच्चों को दिनभर की गतिविधियों से अपने माता-पिता को अवगत करवाना चाहिए। पीएम प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के विकास और आदर्श समाज के निर्माण के लिए भी आवश्यक हैं।



