Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हैदराबाद के भाग्य नगर निवासी एक गौभक्त के सहयोग से एकत्रित हुई राशि दूनी क्षेत्र की चार गौशालाओं में समान रूप से भेंट किए गए।
जानकारी के अनुसार यह गौभक्त परिवार घासीराम, रामेश्वर लाल जोशी, पन्नालाल बेगम बाजार हैदराबाद है। दरअसल उक्त परिवार ने इसी वर्ष फरवरी माह में दूनी के कथा वाचक पं अनिरुद्ध खांडल से अपने निवास पर बाबा रामदेव का जम्मा जागरण कराया। इस दौरान यजमान की मन की भावना के अनुरूप श्रद्धालुओं से गौ माता की सेवा के लिए राशि एकत्रित की गई। यह राशि करीब एक लाख 24 हजार रुपए थी। जिसे पं अनिरुद्ध ने आजाद हिंद गौशाला छाण, भगत सिंह गौशाला समिति बंथली, खेडेश्वर महादेव गौशाला व सर्वजीव दया गौशाला पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट दूनी को 31-31 हजार रुपए समान रूप से भेंट किए। इस दौरान बंथली भगत सिंह गौशाला समिति के नीरज मीना, दीपक राजोरा समेत मौजूद थे।



