Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsईट भट्टे के श्रमिक की तबीयत बिगड़कर मौत

ईट भट्टे के श्रमिक की तबीयत बिगड़कर मौत


Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बिहार के एक मजदूर की संथली के ईट भट्टे में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि मजदूर से हार्ट अटैक से मौत हुई।

हेड कांस्टेबल प्रभुलाल मीणा ने बताया कि बिहार के बछवारा बेगूसराय वार्ड नं 11 भजनपुर नवादा निवासी रामजी पसवान (67) पुत्र शिवबरन पासवान दूनी थाना क्षेत्र के संथली स्थित ईंट भट्टा में अपने परिवार जनों के साथ मजदूरी करता था। शनिवार की रात को खाना खाने के बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे दुनी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश जोहरवाल का कहना है कि मजदूर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धन्ना भगत का 610 वा जन्मोत्सव 1 मई को

दूनी क्षेत्र के धन्ना भगत में जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों शोरो पर है। दरअसल धुआं कला में भक्त शिरोमणि धन्नाजी महाराज का प्राचीन मंदिर है। जहां प्रतिवर्ष 12 गांव के भामाशाह की ओर से धन्ना महाराज का जन्मोत्सव हर्ष उल्लास से मनाया जाता है। धुआं कला स्थित धन्ना भगत मंदिर परिसर में 30 अप्रैल को जोधपुर नागौर मारवाड़ के धानावंशी समाज भक्तों द्वारा संध्या एवं एक मई को भगत धनाजी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर भ्रमण, शोभायात्रा, सम्मान व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d