Sunday, July 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई

ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई

नेगडिया पुलिया पर हुए हादसे का मामला, खत्म हुआ धरना


Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के पुराने अजमेर मार्ग स्थित नेगड़िया पुलिया के समीप सगस बाबा मंदिर के पास शनिवार रात हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पिता शंकर लाल ने थाना पुलिस में रिपोर्ट दी है।

मृतक के परिजनों की ओर से थानाधिकारी के नाम लिखित रिपोर्ट सौंपकर ट्रेलर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की गई है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात करीब 8 बजे उनका पुत्र देवली गांव निवासी योगेश (बालाजी) मेघवंशी अपने साथी रामसिंह पुत्र कल्याण मीणा के साथ केकड़ी से बाइक द्वारा देवली की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बजरी से भरे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे योगेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का जयपुर में उपचार जारी है। परिजनों का आरोप है कि संबंधित ट्रेलर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पुलिस से ट्रेलर को जब्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

गौरतलब है कि हादसे के बाद से ही ग्रामीणों और अंबेडकर विचार मंच ने पुराने अजमेर मार्ग पर बजरी से जुड़े भारी वाहनों के अनियंत्रित संचालन को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क किनारे बड़ी संख्या में ट्रेलर और डंपर खड़े रहने से लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। लेकिन बाद में परिजनों ने किसी तरह की सहायता नहीं लेने की बात कही। इससे धरना प्रदर्शन खत्म हो गया। बताया गया कि 25 वर्षीय योगेश मजदूरी का काम करता था और शादीशुदा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here