Sunday, July 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessविंग्स टू फ्लाई डिफेंस एकेडमी में हॉस्टल व इवनिंग बैच शुरू

विंग्स टू फ्लाई डिफेंस एकेडमी में हॉस्टल व इवनिंग बैच शुरू


Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली अग्रसेन नगर केंद्रीय विद्यालय के समीप स्थित विंग्स टू फ्लाई डिफेंस एकेडमी में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चालू है।

साथ ही केंद्रीय विद्यालय, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, एमजीजीएस एवं अन्य राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल इवनिंग बैच भी प्रारंभ किया गया है। संस्थान निदेशक मीना चौधरी ने बताया कि संस्थान में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों को सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, नवोदय विद्यालय एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। प्रबंधन के अनुसार अब तक 40 से अधिक विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल तथा 8 विद्यार्थियों का आरएमएस में चयन हो चुका है। एकेडमी में अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, छात्रावास, भोजन एवं अध्ययन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।

प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए इच्छुक अभिभावक संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। निदेशक ने बताया कि यहां संचालित हॉस्टल में बच्चों के लिए घर जैसे भोजन व रहने, पढ़ने की सुविधा उपलब्ध है।

सड़क हादसे के बाद फूटा गुस्सा, सहायता और बजरी वाहनों पर कार्रवाई की मांग, धरना शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here