कलश यात्रा के साथ होगा आगाज
Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के तेजाजी कॉलोनी (कीर मोहल्ला के पीछे) क्षेत्र में आगामी 8 फरवरी माह से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। महोत्सव में कई तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
आयोजक पायल बाई किन्नर ने बताया कि अर्धनारेश्वर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा’ महोत्सव के तहत कार्यक्रम की शुरुआत 8 फरवरी सुबह 9 बजे शिव मंदिर बस स्टैंड से कलश यात्रा और मनमोहक झांकियों के साथ की जाएगी। वहीं 8 फरवरी से 14 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा, जिसमें कथा वाचिका पूजा बैरागी प्रतिदिन कथा का वाचन करेगी। भक्ति रस के लिए 14 फरवरी की रात 8 बजे से एक भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण 15 फरवरी को दोपहर 12:15 बजे होने वाली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसके बाद शाम 4 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की आयोजक पायल बाई किन्नर ने बताया कि इस आठ दिवसीय धार्मिक महोत्सव के दौरान मुरारी बापू का सानिध्य भी प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि इसी मंदिर में चौथ माता, हनुमानजी और राधा कृष्ण की प्रतिमा भी होगी।



