Sunday, June 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदेवली में पुराने अजमेर मार्ग पर लोहे के खम्बे से भरा ट्रेलर...

देवली में पुराने अजमेर मार्ग पर लोहे के खम्बे से भरा ट्रेलर पलटा

“कई किलोमीटर लंबा जाम लगा”


Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के पुराने अजमेर मार्ग पर टगरा कॉलोनी के समीप शनिवार देर रात लोहे के खम्बे से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक सामान्य रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए देवली अस्पताल लाया गया।

देवली पुलिस की जानकारी के अनुसार लोहे के खंभे भरकर देवली से अजमेर की ओर जा रहा ट्रेलर यहां टगरा कॉलोनी के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते ट्रेलर में लदे लोहे के खम्बे सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद से ही पुराने अजमेर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते जाम कई किलोमीटर तक पहुंच गया, जो रविवार सुबह तक बना रहा। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की व्यवस्था होने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत से पलटे हुए ट्रेलर को सीधा करवाया और सड़क पर बिखरे लोहे के खंबे को हटवाया।

इसके बाद ही मार्ग पर आवागमन सुचारू हो सका। इससे पहले दर्जनों वाहन देवली गांव के रास्ते से निकले। लोग कई घंटे तक जाम में फंसे रहे। उक्त हादसे में ट्रेलर चालक ताजपुरा (थाना सरवाड़, जिला अजमेर) निवासी छीतर पुत्र रामकरण बैरवा घायल हो गया था। उसे देवली उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार ट्रेलर अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ, जो सड़क की लेन बदलते वक्त हुआ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d