Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023देवली शहर के 13 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग शुरू

देवली शहर के 13 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग शुरू

विधानसभा चुनाव का रण, सुबह 7 बजे ही लगी लाइने
“पल-पल की खबर पढ़े दैनिक ब्यूरो के साथ”

Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार सुबह सुरक्षा बंदोबस्त के बीच 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो आगामी शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। वोटिंग के प्राथमिक रुझान के साथ ही लोगों में उत्साह नजर आ रहा है।

सहायक रिटर्निग अधिकारी कार्यालय की सूचना के मुताबिक देवली में गर्ल्स स्कूल गांधी पार्क के पास तीन मतदान केन्द्रों पर वोटिंग शुरू हुई। इसी तरह गर्ल्स सीनियर स्कूल पीर बाबा के पास बूथ पर मतदान शुरू हुआ। वहीं आदर्श स्कूल बस स्टैंड के पास तीन केंद्र पर, गौतम आश्रम जहाजपुर चौराहा, नगर पालिका कार्यालय, कृषि उपज मंडी मीटिंग हॉल, बॉयस सीनियर स्कूल में दो मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह है। लोग सुबह 7 बजे ही मतदान करने पहुंच गए। इससे पहले मॉक मतदान हुआ

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d