Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023पहले मतदाता से पौधारोपण कराया, माला पहनाई

पहले मतदाता से पौधारोपण कराया, माला पहनाई

“फिर मतदान कराया”

Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव के शनिवार सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही मतदान केन्द्रों पर पहले मतदाता का स्वागत भी किया गया। यह अनूठा प्रयास रहा है।

इसके तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरोही में मतदान शुरू हुआ। लेकिन इससे पहले प्रथम मतदाता रामदेव धाकड़ का पोलिंग बूथ पर माला पहनकर स्वागत किया गया तथा उनसे पौधारोपण कराया गया। इसके बाद मतदाता ने अपने मत का दान किया। इसी तरह शहर के गांधी पार्क के समीप स्थित बालिका स्कूल के बूथ पर भी पहले मतदाता का माला पहनकर व पौधारोपण कराकर स्वागत किया। इनके अलावा शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग बूथ पर मतदाताओं का स्वागत अभिनंदन कर पोलिंग की शुरुआत की गई।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d